गम्हरिया : राजद कैम्प कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित राजद के वरिष्ठ नेता अर्जुन प्रसाद ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर मालाकार, महिला जिला अध्यक्ष सुचिता बारिक, पुष्पा सिंह, मुकेश झा, यशोदा गोप, राजकुमारी सिंह, राकेश ठाकुर, सियाराम बैठा, राणा रजक, इंद्रजीत सिंह, अनुंजय सिन्हा, राजकुमार यादव, राजीव गोप, इंदर सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments