गम्हरिया : राजद कैम्प कार्यालय गम्हरिया में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने गाँधीजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने वर्तमान नवयुवको से भी उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से सुशिता बारीक, पुष्पा सिंह, इंदर सिंह, मुकेश झा, सदानंद पाल, आनंद कुमार मुर्मू, राजकुमारी सिंह, यशोदा गोप, लक्ष्मी मार्डी, श्याम सुंदर साह, भादो मुर्मू, सावित्री टुडू, पूजा देवी, महेन्द्र यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments