Breaking News

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक टुसु मिलन समारोह का आयोजन Dr. Shyama Prasad Mukherjee University organized a historic Tusu Milan function


कृषि सभ्यता का प्रतीक टुसु-  कुलपति
राँची(Ranchi) : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में एक दिवसीय टुसु मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया।विश्वविद्यालय परिसर स्थित आखड़ा में आयोजित समारोह की शुरूआत टुसु के स्वरूप चौड़ल को विश्वविद्यालय परिसर के चारों ओर गाजे-बाजे के साथ घुमा कर किया गया। तत्पश्चात आखड़ा में उसका स्थापना पारंपरिक विधि-विधान से कुड़मालि रिति रिवाज के साथ किया गया। इस दौरान डॉ. पुलकेश्वर महतो ने टुसु का परछन पाठ छात्र छात्राओं के साथ प्रस्तुत किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा टुसु के चौड़ल पर पुष्पार्पण एवं चुमावन किया गया। इस मौके पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आंगतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के कोर्डिनेटर डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि यहां का पर्व झारखंडी एकता और समरसता का प्रतीक है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. यूसी मेहता ने टुसु पर्व के विषय वस्तु को विस्तार से बतलाते हुए कहा कि टुसु न केवल झारखंड में मनाया जाता है बल्कि पश्चिम बंगाल, उड़िसा, असम, बिहार, बांगला देश समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी मनाया जाता है। यह हमारी संस्कृति विशेषकर कुड़मालि संस्कृति का विशेष अंग है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. एसएन मुंडा ने टुसु पर्व को हर्षोल्लास और उमंग का सबसे बड़ा पर्व बतलाया। उन्होंने टुसु के साथ अन्य झारखंडी पर्व-त्योहारों के उपर बतलाते इन पर्व-की ऐतिहासिकता, वैज्ञानिकता और दार्शनिकता को शोध के माध्यम से प्रकाश में लाने को जोर दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ.तपन कुमार शांडिल्य ने टुसु पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टुसु कृषि से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि किसान जब अपने फसल धान की कटाई कर लेता है तब इस खुशी के अवसर पर टुसु पर्व पूरे महीने भर मनाकर पूस संक्रांति के दिन अंतिम रूप से मनाते हैं। उन्होंने टुसु को बलिदान के रूप में भी याद किए जाने की बात कही। विदित है कि टुसु को पाँच परगना और पूरे कुड़मालि क्षेत्र में लखी मां के प्रतीक के रूप में माना जाता है। इसकी उत्पति कृषि सभ्यता के विकास के साथ जुड़ा हुआ है जो हमारे अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार के रूप में माना जाता है। यहां के सभ्यता ने जब से धान की खेती करना प्रारंभ किया तब से इस टुसु को मनाया जाता है। टुसु को डिनि माइ भी कहा जाता है। इसकी शुरूआत वर्ष के अगहन महीना से खेत में धान के बीजा देने से ही हो जाती है। फिर धान के कटाई इस अघहन-पूस महीना में हो जाती है, तब फिर अंतिम रूप में कुछ धान के गाछी को प्रतिकात्मक ढंग से खेत से खलिहान में विधिवत लाकर स्थापित करते हैं। पुनः उसी समय खलिहान से किसान उस धान में कुछ अंश को लाकर घर के कनगा अथवा दिरखा में लाकर स्थापित करते हैं। इसको टुसु थापना कहा जाता है। चूंकि टुसु को लखि का प्रतीक माना जाता है और कुड़मालि संस्कृति कुंवारी लड़की को भी लखि का प्रतीक माना जाता है। इस कारण टुसु थापना का कार्य भी कुुवांरी लड़कियां करती है। इसके स्थापना के दिन से प्रत्येक आठवें दिन में आठखलइ का भोग चढ़ाया जाता है। इसमें तरह-तरह के बीजों का भूजा रहता है। यही टुसु का प्रसाद होता है। अतः टुसु पर्व पूरी तरह प्रकृति आधारित पर्व है जो कि झारखंडी पर्व की एक विशेष विशेषता है। इस अवसर पर पूर्व छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. एसएम अब्बास, रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत मारवाड़ी कॉलेज, रांची के कुड़मालि विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. वृंदावन महतो, विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डॉ. नमिता सिंह, मानविकी संकाय के डीन डॉ. मो. अयुब, अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भरत, मानव शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभय सागर मिंज, भौतिकी विभाग के डॉ. राजेश कुमार सिंह, गणित की विभागाध्यक्ष डॉ. अनिता कुमारी, इतिहांस विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पीआरओ डॉ. राजेश कुमार, एमसीए एवं पोर्टल इंचार्ज डॉ. आईएन साहु, सीए आईटी के डॉ. राजेंद्र प्रसाद महतो, डॉ. जाफर अब्बास, हिंदी के डॉ. मृत्युजंय कोईरी, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, भूगोल एवं अमानत के डॉ. सत्य प्रिय महतो, डॉ. रतन महतो, डॉ. अभय कृष्ण, बीएड. के डॉ. पारितोष मांझी, संताली के संतोष मुर्मू, कुड़ुख की डॉ. सीता कुमारी, डॉ. सुनिता कुमारी, पंचपरगनिया के लक्ष्मी कांत प्रमाणिक, ओड़िया विभाग के डॉ. हलधर महतो, कुड़मालि विभाग के डॉ. निताई चंद्र महतो, नागपुरी के डॉ. मनोज कच्छप, विद्यार्थी परिषद के अमन कुमार, बबलु कुमार महतो, कमलेश महतो, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के शोधार्थी अशोक कुमार पुरान, रूपेश कुमार कुशवाहा, सुचित कुमार सोय, राजेश कुमार महतो, सरन प्रमाणिक, प्रवीण कुमार महतो आदि समेत विश्वविद्यालय के कई शिक्षक एवं शिक्षेकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर टुसु कथावाचक के रूप में कुड़मालि विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. परमेश्वरी प्रसाद महतो ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि टुसु पर्व की शुरूआत वर्ष के जेठ महीने के रहइन दिन प्रारंभ हो जाती है जब किसान घर से खेत में धान का बीजा डालने के लिए शुभारंभ करते हैं। धान की फसल तैयार होने के पश्चात इसको खलिहान में समेटने के बाद अघहन महीने के अंतिम दिन यानी अघहन सांकराइत के दिन इस धान को डिनि बुढ़ि के रूप में खेत से खलिहान तक लाते हैं और खलिहान से टुसु रूप में अपने घर में स्थापित करते हैं। पूरे महीने टुसु की सेवा में रहते और पुस सांकराइत को पुनः जलाशय में विसर्जित करते हैं। विसर्जन के पूर्व इस चौड़ल को मेला मंे पारंपरिक टुसु लोकगीत एवं नृत्य के साथ घुमाया जाता है। इस तरह टुसु पर्व धान के खेती से जुड़ी होने की बात कही। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के साथ सामुहिक टुसु नृत्य-गीत प्रस्तुत किया। इसका अयोजन जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह में मंच संचालन विभाग के शोधार्थी अशोक कुमार पुराण एवं रूपेश कुमार कुशवाहा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन बबलु कुमार महतो एवं अमनजीन मेहता ने किया। इधर विनय तिवारी खोरठा विकास एवं शोध केन्द्र के सचिव एवं झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार, गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। इसे बचाए रखना हम सबों की जिम्मेदारी है।

0 Comments


--ADVERTISEMENT--

 







Fashion

Type and hit Enter to search

Close