●बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाना पहली प्राथमिकता- रंजीत राम
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा निवासी रंजीत राम को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पार्टी का जुगसलाई विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया है। पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस सेवादल कमेंटी के मुख्य कार्यवाहक अरविंद साहु ने उनका मनोनयन पत्र जारी करते हुए रंजीत राम को पूर्ण निष्ठा के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नीति- सिद्धांत की स्वीकार करते हुए संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने का निर्देश दिया है। अपने मनोनयन पर रंजीत राम ने कहा है कि पार्टी ने उनपर जो विश्वास किया है, उसपर खरा उतरने का भरसक प्रयास किया जाएगा और बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसको लेकर जादूगोड़ा समेत पूरे जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
0 Comments