गम्हरिया : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के गम्हरिया स्थित वार्ड तीन के सतवाहिनी स्थित झामुमो नेता बंकिम चौधरी के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों से वार्ता कर बस्ती में उत्पन्न पेयजल संकट के बावत जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने उंक्त वार्ड में व्याप्त अन्य समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त किया। उन्होंने पेयजल संकट के समाधान हेतु अविलम्ब पहल कर विभागीय अधिकारियों व एजेंसियों से वार्ता कर निर्देशित करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व बंकिम चौधरी व अन्य बस्तीवासियों द्वारा पूर्व सीएम को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष छायाकांत गोराई, चंचल गोस्वामी, गुरु प्रसाद महतो, रंजीत प्रधान, गोरा बर्मन, ज़िप सदस्य पिंकी मंडल समेत काफी संख्या में वार्ड के लोग वार्ड मौजूद थे। विदित है कि बीते गुरुवार को झामुमो नेताओ द्वारा चम्पाई सोरेन को ज्ञापन सौंपकर वार्ड तीन में व्याप्त जलसंकट की समस्या से अवगत कराया गया था। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को उसका जायजा लेते सतवाहिनी पहुंचे थे।
0 Comments