पटमदा : लोकसभा चुनाव के बाद दौरे के क्रम में पहली बार पटमदा पहुंचने पर रविवार को भाजपा पटमदा मंडल के पुराने कार्यकर्ता बाबलु दत्त के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का बेलटांड़ चौक पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर हालचाल जाना और क्षेत्र की सांगठनिक जानकारी ली। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष से भाजपा पटमदा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह पूर्व बीस सूत्री सदस्य बासुदेव मंडल को विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले मंडल अध्यक्ष चुनाव में पुनः पटमदा मंडल अध्यक्ष बनाने की मांग रखी। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपलोगों की मांग को मैं पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखूंगा। इस दौरान मुख्य रूप से बाबलु दत्त, निरंजन रजक, विमल मंडल, सुभाष माहली, गोपाल माहली, रेवती महतो, बंकिम महतो, मंगल सिंह, समीर कैवर्त, सुनील रजक, विमल कैवर्त, कन्हाई प्रमाणिक, कृष्णपद महतो, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments