सरायकेला : लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को खरसावां प्रखंड के देहरीडीह, दलाईकेला, जोजोडीह पंचायत, काँटाडीह, खेलरीसाई में मतदाता जागरूकता अभियान एवं शपथ ग्रहण अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं द्वारा रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करने को बताया गया। बताया गया कि यदि किसी का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का शपथ भी दिलाया गया। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करने को कहा गया।
0 Comments