Breaking News

स्वीप कार्यक्रम के तहत सरायकेला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान Voter awareness campaign conducted in various panchayats of Seraikela block under SVEEP program

सरायकेला : लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सरायकेला प्रखंड के विभिन्न क्लस्टर (मोहितपुर, भंन्द्रासाई, पाण्डुआ, मुड़कूम, हटिया, रागरागी, छोटाटांगरानी) में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं द्वारा रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इसके अलावा उन्हें मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को उनका नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज है या नही यह सुनिश्चित करने को कहा गया। बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने को कहा गया। चाहिए। इस दौरान लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करने की अपील की गई।

0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close