गम्हरिया : जीवन ज्योति अस्पताल की ओर से छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन उप मुखिया रेणु देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सक डॉ0 रंजीत कुमार द्वारा दो सौ से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह दी गई। इसके अलावा शिविर में लोगों को स्वास्थ्य से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल के सुजल अग्रवाल, कृपानंद झा, आरती कुमारी, ब्रजेश कुमार सिंह आदि का प्रमुख योगदान रहा। इस मौके पर छोटा गम्हरिया पंचायत की वार्ड सदस्य अनिता देवी, सुनीता देवी, पूर्णिमा महतो, नेहा शर्मा, पंसस विकास शर्मा, समाजसेवी माधव महतो आदि उपस्थित थे।
0 Comments