पटमदा : लोक सांस्कृतिक उत्सव कमेंटी बनकुचिया और सहयोगी टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट पटमदा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बनकुचिया मध्य विद्यालय परिसर में दो दिवसीय लोक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के मंत्री सह टीएमसी विधायक श्रीकांत महतो के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक गीत व संगीत विभिन्न सांस्कृतिक दलों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हंसेश्वर महतो, टीएसआरडी सचिव प्रवीर महापात्र, मुखिया गुरुचरण हेंब्रम, रूपाली बक्शी, नंदलाल बक्शी, भीष्म नाथ महतो, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत शिक्षक अमिताभ मिश्रा, आनंदमय महतो, मनसा राम महतो,संतोष महतो,कालीपद सातरा, सतीश महतो, मधुसूदन महतो, कौशिक माइती, इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार महतो, अजीत भगत, सेवानिवृत शिक्षक गिरजा प्रसाद मिश्रा, छुटु लाल महतो, ग्राम प्रधान सागर महतो, रेणिका महतो सहित कई गणमान्य व्यक्ति व हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
0 Comments