Breaking News

सभी 43 विधायकों के साथ चम्पई सोरेन पहुंचे राजभवन, कराया परेड Champai Soren reached Raj Bhavan with all 43 MLAs, conducted parade



रांची(Ranchi) :
चम्पई सोरेन अपने सभी विधायकों को लेकर पूर्व निर्धारित समय पर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात कर समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान सभी 43 विधायक मौजूद थे। उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सभी विधायकों की परेड भी कराई। विधायकों ने भी राज्यपाल के समक्ष अपना समर्थन देने की बात दुहराई। अब सबकी निगाहें राज्यपाल के निर्णय पर टिकी है। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि आज ही देर रात राज्यपाल चम्पई सोरेन को शपथ ग्रहण का समय दे सकते हैं। ऐसी चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में बन्ना गुप्ता और आलमगीर आलम भी शपथ लेंगे।

0 Comments

Fashion

Type and hit Enter to search

Close